विगत एक वर्ष में 59 साइबर गैंग का पर्दाफाश एवं 283 अभियुक्त गिरफ्तार।

वाराणसी। NCRP शिकायतों के निस्तारण, ठगी की धनराशि होल्ड कराने, पीड़ितों को धनराशि वापस दिलाने एवं साइबर अपराध में प्रयुक्त मोबाइल नंबरों/IMEI को ब्लॉक कराने में उल्लेखनीय उपलब्धियां पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में तथा पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा साइबर अपराध एवं संगठित साइबर अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी एवं तकनीक आधारित कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) के पर्यवेक्षण एवं साइबर क्राइम पुलिस, साइबर सेल तथा संबंधित टीमों के समन्वित प्रयासों से विगत एक वर्ष में साइबर अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने, ठगी की धनराशि को सुरक्षित कराने, पीड़ितों को राहत पहुंचाने एवं साइबर अपराध में प्रयुक्त संसाधनों को निष्क्रिय कराने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

उक्त उपलब्धियों के संबंध में पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा साइबर क्राइम पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्रवाई को और अधिक गति देने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *