वाराणसी के चेतगंज थाना पुलिस ने महिला पर गलत नजर रखने और पुलिस से उलझने के मामले में अभियुक्त भइयालाल यादव को कबीरचौरा से गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी खबर BM Breaking News पर।
वाराणसी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चेतगंज थाना पुलिस को एक सफलता मिली है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के दिशा-निर्देशन और उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में चेतगंज पुलिस ने महिला से अभद्रता करने के आरोपी सपा पार्षद को कबीरचौरा से गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का पूरा विवरण दिनांक 07 अगस्त 2026 को पीड़िता द्वारा थाना चेतगंज पर एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया था। इसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्त भइयालाल यादव (पुत्र स्व. मोतीलाल यादव, निवासी- नक्काश भूतभैरव, थाना कोतवाली, वाराणसी) पीड़िता पर गलत नजर रखता है और उसके साथ अभद्रता करता है। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 211/2026, धारा 78(2) BNS (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला पंजीकृत किया।

मौके पर पुलिस से उलझा अभियुक्त मामले की विवेचना उप-निरीक्षक संदीप कुमार सिंह द्वारा की जा रही थी। 08 अगस्त 2026 को विवेचना अधिकारी संदीप कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम (हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह और कांस्टेबल पुनीत कुमार) के साथ पूछताछ के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। वहां अभियुक्त भइयालाल यादव पीड़िता के साथ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर बहस कर रहा था और काफी उग्र हो गया। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुआ और विवाद करने लगा।
कबीर चौरा से हुई गिरफ्तारी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाया। उप-निरीक्षक संदीप कुमार सिंह और उनकी टीम ने सुबह लगभग 09:25 बजे अभियुक्त भइयालाल यादव (उम्र 56 वर्ष) को कबीर चौरा, चेतगंज से धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उप-निरीक्षक संदीप सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली, हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह, कांस्टेबल पुनीत कुमार थाना चेतगंज वाराणसी शामिल रहे।



