वाराणसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के तहत वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा महिलाओं, बालकों और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु लगातार जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी वैभव बंगर की अध्यक्षता में मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज (लल्लापुरा, सिगरा) तथा वनिता इण्टर मीडिएट कॉलेज (चेतगंज) में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बेटियां हैं देश की शान, उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का रखें ध्यान कार्यशाला का मुख्य विषय “बेटियां हैं देश की शान, उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का रखें पूरा ध्यान” रहा। इस दौरान छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज और संबंधित थानों के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस द्वारा जारी प्रमुख हेल्पलाइन नंबर कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश शासन और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित समस्त कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई : 112: पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076: मा. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090: विमेन पावर हेल्पलाइन, 1930: साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102: स्वास्थ्य सेवा, 108: एम्बुलेंस सेवा, 1098: चाइल्ड हेल्पलाइन, 181: महिला हेल्पलाइन, 14567: सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन।

वाराणसी कमिश्नरेट का नया हेल्पलाइन नंबर इसके साथ ही वाराणसी कमिश्नरेट की ओर से नागरिकों की सुविधा और त्वरित सहायता के लिए शुरू किए गए नए हेल्पलाइन नंबर 9670705555 के विषय में भी छात्राओं व शिक्षिकाओं को जागरूक किया गया। मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। चेतगंज और सिगरा क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम की स्थानीय नागरिकों और कॉलेज प्रशासन ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *