वाराणसी में पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिगरा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज और प्रभारी निरीक्षक सिगरा के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
फातमान रोड के पास से हुई गिरफ्तारी = मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिगरा पुलिस को मुखबिर के जरिए सटीक सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फातमान रोड के पास घेराबंदी की और वांछित अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: मोहम्मद अहतेशाम (उम्र लगभग 29 वर्ष), पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी: मकान नंबर N 13/140 B, लमही सराय सुर्जन बजरडीहा, थाना भेलूपुर, जनपद वाराणसी गिरफ्तारी की तिथि व स्थान: 17 अगस्त 2026, फातमान रोड के पास (थाना क्षेत्र सिगरा)।

धारा 69 BNS में दर्ज था मुकदमा = गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद अहतेशाम के खिलाफ थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी में मुकदमा अपराध संख्या (मु0अ0सं0) 0364/2026, धारा 69 बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज था और वह काफी समय से वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद सिगरा थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कानूनी व विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम = अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली सिगरा पुलिस टीम में शिवाकान्त मिश्र – प्रभारी निरीक्षक, थाना सिगरा, इन्द्रकान्त मिश्रा – वरिष्ठ उप-निरीक्षक, विनय कुमार चौरसिया – रिजर्व आरक्षी (रि0का0), थाना सिगरा, वाराणसी शामिल रहे।
वाराणसी पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।


