वाराणसी सिगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाराणसी के थाना सिगरा पुलिस ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में त्वरित और प्रभावी कदम उठाए हैं। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत वांछित चल रहे प्रयागराज के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, वहीं दूसरी ओर कैंट रेलवे स्टेशन के पास शांति व्यवस्था बिगाड़ रही दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया।

परीक्षा धांधली अधिनियम में वांछित शिवजीत पटेल गिरफ्तार = वाराणसी सिगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई के तहत पहला मामला सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग और धांधली से जुड़ा है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन, पुलिस उपायुक्त (काशी जोन), अपर पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) और सहायक पुलिस आयुक्त (चेतगंज) के कुशल नेतृत्व में सिगरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। मामला: मु0अ0सं0 0300/2026 धारा 4/8/13(1)(2)(5) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 गिरफ्तार अभियुक्त: शिवजीत पटेल (पुत्र बाल गोविन्द पटेल), उम्र 30 वर्ष, निवासी रामगढ़ कोठारी, थाना बहरिया, जनपद प्रयागराज। गिरफ्तारी का स्थान व समय: मलदहिया चौराहे के पास, थाना सिगरा क्षेत्र, दिनांक 19 अगस्त 2026, सुबह 06:00 बजे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक, उ0नि0 शिवम चौकी प्रभारी लल्लापुरा, का0 मृत्युन्जय सिंह, रि0कां0 मो0 ईजाद शामिल रहे।

कैंट स्टेशन के पास विवाद कर रही दो महिलाएं हिरासत में = इसी कड़ी में वाराणसी सिगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई का दूसरा मामला सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने से जुड़ा है। कैंट रेलवे स्टेशन के पिलर नंबर 59 के पास दो महिलाओं के आपस में विवाद करने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही एंटी रोमियो प्रभारी सिगरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।

    रोडवेज चौकी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर आपस में भिड़ रही महिलाओं को पुलिस टीम ने समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुईं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत एंटी रोमियो टीम ने दोनों महिलाओं को धारा 170/126/135 BNSS के तहत हिरासत में ले लिया। हिरासत में ली गई महिलाएं शालिनी देवी (काल्पनिक नाम), निवासी बेनीपुर कला, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी (उम्र 33 वर्ष), रजनी देवी (काल्पनिक नाम), निवासी घुड़दौड़ चंदवक, थाना केराकत, जनपद जौनपुर (उम्र 34 वर्ष)।

    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शिवाकान्त मिश्र (प्रभारी निरीक्षक), म0उ0नि0 काजोल सिंह, महिला आरक्षी अंजली सिंह, म0का0 प्रिया गौड, म0का0 दीपांजली मिश्रा, हे0का0 अनन्त कुमार सिंह, का0 सन्तोष कुमार शामिल रहे। दोनों ही मामलों में थाना सिगरा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *