बुजुर्ग ने किया दस महिलाओं का रेप, सबने मिलकर मार कर जला डाला

0
WhatsApp Image 2025-06-10 at 2.50.25 PM

60 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के एक समूह ने उसकी हत्या कर दी और उसके शव को जला दिया।

ओडिशा के गजपति जिले में बलात्कार का बदला लेते हुए एक बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि 60 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किए जाने के बाद महिलाओं के एक ग्रुप ने उसका मर्डर कर दिया और उसके शव को जला दिया।

पुलिस के मु​ताबिक, यह घटना तीन जून की रात हुई है, उस व्यक्ति ने गांव की एक 52 वर्षीय विधवा महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता सहित कुछ महिलाओं ने मिलकर उसको मारने का प्लान बनाया।

पुलिस 10 लोगों को किया गिरफ्तार – यह घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आठ महिलाओं सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। परिवार द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने व्यक्ति की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने मृतक की अस्थियां और राख जंगल के पास एक पहाड़ी से बरामद की। उन्होंने बताया कि गांव के एक वार्ड सदस्य सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बलात्कार का बदला देने के लिए किया मर्डर – अधिकारी ने बताया कि घटना 3 जून की रात को हुई जब व्यक्ति ने गांव की 52 वर्षीय विधवा के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि उसके पिछले यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं समेत कुछ महिलाओं ने बाद में बैठक कर उसे मारने का फैसला किया।

महिलाओं ने कभी नही मांगी थी पुलिस से मदद – पुलिस ने बताया कि वे उसके घर गए और 52 वर्षीय विधवा ने अन्य लोगों की मदद से उस व्यक्ति की हत्या कर दी। इस मामले में दो पुरुषों ने भी महिलाओं की मदद की थी। गजपति के एसपी जतिंद्र कुमार पांडा ने कहा, महिलाओं ने कभी पुलिस से मदद नहीं मांगी थी और न ही मृतक के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *