लखनऊ / वाराणसी: स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस महकमे के लिए यह दिन बेहद खास रहा, जहाँ एक ओर प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक बाँटे गए, वहीं दूसरी ओर जिला स्तर पर बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों की सराहना की गई।
रमेश यादव को मिला ‘पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (रजत)’ = उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार निवारण संगठन (Anti-Corruption Organization) में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (DSP) रमेश यादव को उनकी निष्ठा, ईमानदारी और पुलिस सेवा में दिए गए सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्णा ने रमेश यादव को ‘पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (रजत)’ (DGP Commendation Disc – Silver) प्रदान कर उनकी कार्यशैली की सराहना की। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने और विभाग में पारदर्शिता बनाए रखने में डीएसपी रमेश यादव की भूमिका की हर तरफ तारीफ हो रही है।
स्वतंत्रता दिवस पर डीएसपी रमेश यादव को डीजीपी राजीव कृष्णा द्वारा रजत प्रशंसा चिन्ह मिलने से पूरे पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है। ऐसे सम्मान न केवल अधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों को भी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।



