वाराणसी के चेतगंज (चौछटवां) स्थित कसौधन वैश्य नवयुवक समिति, वाराणसी के कार्यालय पर शनिवार, 15 अगस्त 2026 को 80वां “स्वतंत्रता दिवस” बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा एक भव्य “ध्वजारोहण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों और सदस्यों ने सपरिवार बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण = कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंडुवाडीह निवासी शारदा कसौधन (पत्नी श्री सूर्य नारायण कसौधन) रहीं। उन्होंने कसौधन वैश्य नवयुवक समिति, वाराणसी के कार्यालय परिसर में राष्ट्रध्वज फहराकर ध्वजारोहण की रस्म पूरी की। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने तिरंगे को सलामी दी और भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

सामाजिक कार्यों की चर्चा और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं = ध्वजारोहण के बाद आयोजित सभा में उपस्थित बंधुओं ने कसौधन वैश्य नवयुवक समिति, वाराणसी के सामाजिक योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि समिति लगातार समाज सेवा, जनकल्याण और सामाजिक एकजुटता के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। इसके उपरांत, पूरे सम्मान और मधुर स्वर में राष्ट्रगीत का गायन किया गया, जिसके साथ ही सभा का गरिमापूर्ण समापन हुआ।
कार्यक्रम में गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति = कसौधन वैश्य नवयुवक समिति, वाराणसी द्वारा आयोजित इस “ध्वजारोहण” एवं “स्वतंत्रता दिवस” समारोह में समाज के कई बंधुगण सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से : संजय कसौधन, काशी नरेश कसौधन, सुनील कसौधन, प्रवीण कसौधन, पंकज कसौधन, अमित कसौधन, किशन कसौधन, चंचल कसौधन, बीना कसौधन, विनीता कसौधन, रानी कसौधन, पिंकी कसौधन, रत्ना कसौधन, शान्तनु कसौधन, रजनीश कसौधन, अवधेश कसौधन इत्यादि गणमान्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



