वाराणसी। अपने खोए हुए मोबाइल की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के लिए वाराणसी की कैंट थाना पुलिस देवदूत बनकर सामने आई है। कैंट पुलिस मोबाइल रिकवरी अभियान के तहत पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए विभिन्न तिथियों में गुम हुए आधा दर्जन (6) मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। आज के डिजिटल युग में मोबाइल सिर्फ एक उपकरण नहीं, बल्कि व्यक्ति की निजता और डेटा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे गंभीरता से लेते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर कैंट पुलिस मोबाइल रिकवरी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, जिन लोगों के मोबाइल खो गए थे, उन्होंने ‘संचार साथी पोर्टल’ के माध्यम से अपनी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए कैंट थाने में तैनात आरक्षी विजय कुमार को विशेष रूप से नियुक्त किया गया। कैंट पुलिस मोबाइल रिकवरी को सफल बनाने के लिए साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और पीड़ितों की मदद के उद्देश्य से आरक्षी विजय कुमार ने तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। उनके निरंतर प्रयासों और ट्रैकिंग की मदद से अलग-अलग स्थानों से 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

बरामदगी के बाद सभी मोबाइल धारकों को कैंट थाने बुलाया गया। जब थानाध्यक्ष द्वारा उनके खोए हुए फोन उन्हें वापस सौंपे गए, तो उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। अपनी कीमती संपत्ति वापस पाकर मोबाइल धारकों ने कैंट पुलिस मोबाइल रिकवरी टीम और वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।

BM Breaking News की अपील: अगर आपका भी मोबाइल कहीं गुम हो जाता है, तो तत्काल संचार साथी पोर्टल पर इसकी सूचना दर्ज कराएं ताकि समय रहते रिकवरी की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *