वाराणसी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के अंतर्गत थाना चौक पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने मणिकर्णिका घाट क्षेत्र से चोरी हुई एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि बीते 27 जनवरी 2026 को थाना स्थानीय क्षेत्र के प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट के पास से एक काला रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (वाहन संख्या UP65DA2251) चोरी होने की सूचना मिली थी। इस संबंध में थाना चौक पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 0029/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन और उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना चौक पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में 30.01.2026 को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर श्रीकाशी विश्वनाथ हेल्प डेस्क के बगल वाली गली से अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान : नाम: साहिल पुत्र अब्दुल हमिद उर्फ मैना पता: बेनिया तिराहा, नगर निगम रैन बसेरा के पीछे झोपड़ पट्टी, थाना चौक, वाराणसी। अभियुक्त के पास से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। पूछताछ के बाद मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस सफल बरामदगी और गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक चौक, दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में निम्नलिखित टीम का विशेष योगदान रहा: उ0नि0 प्रणव पाण्डेय (थाना चौक), उ0नि0 आलोक यादव (थाना चौक), का० कुँअर बहादुर सिंह (थाना चौक), का० चंदन पाण्डेय (थाना चौक) वाराणसी पुलिस की इस मुस्तैदी ने एक बार फिर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि कमिश्नरेट क्षेत्र में अपराध करने वालों की जगह केवल जेल की सलाखों के पीछे है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *