वाराणसी। सिगरा पुलिस ने मोबाइल चोर गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चोरी के 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। आरोपी को कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 10-11 के पास मालगोदाम के पीछे से गिरफ्तार किया गया।

कैंट रेलवे स्टेशन के पास से हुई गिरफ्तारी = पुलिस आयुक्त के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त काशी जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस ने सिगरा पुलिस ने मोबाइल चोर गिरफ्तार किया अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मो. शमशाद पुत्र फारूक, निवासी ग्राम भितवारिया कलां सोनपुर, थाना हर्रैया, जनपद बलरामपुर (उम्र 25 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी 30 जून 2026 को कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 10-11 के बगल स्थित मालगोदाम के पीछे थाना सिगरा क्षेत्र से की गई। आरोपी के खिलाफ थाना सिगरा में दर्ज मुकदमा संख्या 0278/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पर्यटक का मोबाइल चोरी होने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा = पुलिस के अनुसार प्रयागराज निवासी सागर मिश्रा वाराणसी घूमने आए थे। वह कैंट रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाईओवर के नीचे बैठे थे, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से उनका OPPO A57 मोबाइल फोन चोरी कर लिया।

पीड़ित की लिखित शिकायत पर थाना सिगरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिगरा पुलिस ने मोबाइल चोर गिरफ्तार किया और चोरी के कई मोबाइल फोन बरामद कर लिए। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से कुल 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.20 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामदगी में शामिल हैं 13 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (विभिन्न कंपनियों के), 2 की-पैड मोबाइल फोन, पुलिस अब बरामद मोबाइल फोनों के वास्तविक मालिकों की पहचान करने और अन्य मामलों में आरोपी की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक विकास सिंह (चौकी प्रभारी रोडवेज), उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार बंधु, उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद, हेड कांस्टेबल प्रेम कुमार द्विवेदी, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल उमेश चंद्र भारती, हेड कांस्टेबल अनंत सिंह, कांस्टेबल अजीत गौड़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सिगरा पुलिस ने मोबाइल चोर गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 15 चोरी के मोबाइल फोन बरामद कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई से न केवल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी, बल्कि मोबाइल चोरी के मामलों में पीड़ितों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। वाराणसी पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *