वाराणसी। कोतवाली पुलिस ने पर्स चोर महिला को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चोरी किया गया पर्स, भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने 1 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर मच्छोदरी पार्क के पास से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।
काल भैरव मंदिर के पास महिला का पर्स हुआ था चोरी = पुलिस के अनुसार 27 जून 2026 को काल भैरव मंदिर के पास एक महिला का पर्स चोरी हो गया था। पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 163/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में जांच के दौरान धारा 317(2) बीएनएस भी बढ़ाई गई। घटना के खुलासे के लिए थाना कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पर्स चोर महिला को गिरफ्तार किया और चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया।
पूछताछ में आरोपी महिला ने कबूला जुर्म = गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी। इसी कारण उसने 27 जून को काल भैरव मंदिर के पास एक महिला का पर्स चोरी किया था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह वारदात के बाद फरार होने की कोशिश कर रही थी, लेकिन पुलिस ने उसे मच्छोदरी पार्क के पास गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली पुलिस ने पर्स चोर महिला को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया – काले रंग का लेडीज हैंड पर्स एवं छोटा पर्स, पासपोर्ट साइज 6 फोटो और अन्य फोटो, नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र, नेपाल निर्वाचन आयोग का मतदाता पहचान पत्र एवं मतदाता पर्ची, नेपाल सरकार का राष्ट्रीय परिचय पत्र, नेपाल सरकार द्वारा जारी विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, 3090 नेपाली रुपये, 3133 भारतीय रुपये पुलिस के अनुसार बरामद दस्तावेज पीड़िता के लिए बेहद महत्वपूर्ण थे, जिन्हें सुरक्षित वापस दिलाने की प्रक्रिया की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी महिला (उम्र लगभग 28 वर्ष) को 1 जुलाई 2026 को मच्छोदरी पार्क, थाना कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक चंद्रा, कांस्टेबल अभिषेक कुमार, कांस्टेबल प्रभात कुमार, महिला कांस्टेबल पूर्णिमा सिंह, महिला कांस्टेबल ज्योति कनौजिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोतवाली पुलिस ने पर्स चोर महिला को गिरफ्तार किया और चोरी का पर्स, नकदी तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद कर एक और सफल खुलासा किया है। वाराणसी पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अभियान चला रही है।




