वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कैंट स्टेशन रोड पर मुस्तैद सिगरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध असलहे के साथ धर दबोचा। इस मामले में थाना सिगरा पुलिस द्वारा नाजायज पिस्टल व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार, पुलिस उपायुक्त (काशी जोन), अपर पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) और सहायक पुलिस आयुक्त (चेतगंज) के कुशल नेतृत्व में अंजाम दी गई।

कैंट ओवरब्रिज पिलर नंबर 37 के पास से हुई गिरफ्तारी = मिली जानकारी के अनुसार, सिगरा पुलिस टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान कैंट ओवरब्रिज के पिलर नंबर 37 के पास (रोडवेज क्षेत्र) एक संदिग्ध युवक स्कूटी पर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जब उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थाना सिगरा में मु0अ0सं0 0322/2026 धारा 3/25 Arms Act के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण = नाम: समीर गुप्ता, पिता का नाम: राजू गुप्ता, पता: कोटवा सराय मोहना, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी।

पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरण = थाना सिगरा पुलिस द्वारा नाजायज पिस्टल व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार किए जाने के दौरान मौके से निम्नलिखित सामान बरामद व जब्त किया गया :

क्र. सं.बरामद सामान का विवरण
1.01 अदद पिस्टल (.32 बोर, नाजायज)
2.01 अदद जिंदा कारतूस (.32 बोर, नाजायज)
3.01 अदद स्कूटी (पुलिस द्वारा सीज की गई)
4.01 अदद मोबाइल फोन (जामा तलाशी से बरामद)

इस सफल गिरफ्तारी और बरामदगी में शिवाकान्त मिश्र — प्रभारी निरीक्षक, थाना सिगरा, उ0नि0 विकास सिंह — चौकी प्रभारी (रोडवेज), उ0नि0 प्रशांत कुमार बंधु, मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, मृत्युंजय सिंह थाना सिगरा की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *