वाराणसी। कमिश्ररेट वाराणसी के थाना सिगरा अंतर्गत औरंगाबाद क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार काले रंग की थार गाड़ी ने राहगीरों को रौंदते हुए एक दुकान में टक्कर मार दी। इस सिगरा थार एक्सीडेंट वाराणसी हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने थार को अपने कब्जे में ले लिया है और गाड़ी मालिक सहित नाबालिग चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि औरंगाबाद क्षेत्र में एक थार गाड़ी बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए कई लोगों को चोटहिल कर चुकी है। सूचना मिलते ही थाना सिगरा की फोर्स तत्काल मौके पर रवाना हुई।
जांच में पता चला कि काले रंग की थार गाड़ी (वाहन संख्या: यूपी 65 जीबी 1212) पर तीन नाबालिग लड़के सवार थे। गाड़ी को प्रिंस साहनी (उम्र 17 वर्ष, निवासी टेढ़ी नीम, दशाश्वमेघ) चला रहा था। उसके साथ अक्षय यादव (उम्र 16 वर्ष, निवासी अगस्तकुंजा, गोदौलिया) और पीयूष साहनी (उम्र 17 वर्ष, निवासी मान मंदिर, दशाश्वमेघ) बैठे थे।
ये सभी औरंगाबाद से रामकुंड की तरफ जा रहे थे, तभी अचानक थार ने एक मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल चालक सड़क पर गिर पड़ा।
इस सिगरा थार एक्सीडेंट वाराणसी हादसे के बाद थार चला रहा नाबालिग चालक बुरी तरह घबरा गया। उसने खुद को बचाने के चक्कर में वाहन की रफ्तार और बढ़ा दी और गाड़ी को खतरनाक तरीके से भगाने लगा। इस दौरान थार ने रास्ते में तीन और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। अनियंत्रित रफ्तार की वजह से थार अंत में मुन्नालाल की दूध मलाई की दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है और वह क्षतिग्रस्त हो गई है।
हादसे में घायल हुए लोगों का विवरण – इस सिगरा थार एक्सीडेंट वाराणसी की चपेट में आने से घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया : रंगनाथ पाण्डेय (उम्र 30 वर्ष), पुत्र जयप्रकाश पाण्डेय, निवासी सोनवर्षा, चुनार, मीरजापुर। विश्वभर नाथ चौरसिया (उम्र 72 वर्ष), पुत्र पुरुषोत्तम राम चौरसिया, निवासी जद्दूमंडी, लक्सा, वाराणसी। मीता सोनकर (उम्र 55 वर्ष), पत्नी स्व. शंकर लाल सोनकर, निवासिनी पानी की टंकी, औरंगाबाद, लक्सा, वाराणसी। ये सभी वर्तमान में पांडेयपुर अस्पताल, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर और सिगरा के निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति अभी सामान्य और नियंत्रण में है।
सिगरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना करने वाली काले रंग की थार गाड़ी (UP 65 GB 1212) को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस को मामले में तहरीर प्राप्त हो चुकी है। नियमानुसार, नाबालिग चालक के साथ-साथ वाहन के मालिक के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में अभियोग (मुकदमा) पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि मौके पर शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है।





