वाराणसी में उद्योग व्यापार मण्डल काशी की संयुक्त पत्रकार वार्ता में व्यापारियों ने स्वास्थ्य, सड़क और बिजली विभाग की बदहाली पर फूटा गुस्सा। सरकार से की तत्काल सुधार की मांग।

वाराणसी। शहर की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था, सड़कों की बदहाली और बिजली विभाग के उत्पीड़न को लेकर आज वाराणसी में उद्योग व्यापार मण्डल काशी की संयुक्त पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। शुक्रवार की सुबह 11 बजे लहुराबीर में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में व्यापारी नेताओं ने सरकार और विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

उद्योग व्यापार मण्डल काशी की संयुक्त पत्रकार वार्ता में क्या बोले अध्यक्ष? उद्योग व्यापार मण्डल काशी की संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मण्डल के अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में इलाज केवल कागजों और औपचारिकता तक सिमट कर रह गया है। गरीब और मध्यम वर्गीय व्यापारी परिवार जब इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख करते हैं, तो वहां आईसीयू और जांच के नाम पर खुलेआम ‘लूट’ मची है। उन्होंने दवाओं की कीमतों में हो रही भारी वृद्धि पर रोक लगाने और सरकार से दवाओं के दाम सुनिश्चित करने की मांग की।

‘खोदो और भूल जाओ’ की नीति पर उठा सवाल मण्डल के महामंत्री ध्रुव जी ने शहर की सड़कों की दुर्दशा पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग की ‘खोदो और भूल जाओ’ की नीति ने सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कों को बार-बार खोदकर छोड़ देना, अधिकारियों और ठेकेदारों के भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण है। सिगरा स्थित सिद्धगिरी बाग सड़क का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सालों से खोदी गई यह सड़क आज भी अधूरी है, जो लगातार हादसों को न्योता दे रही है। उद्योग व्यापार मण्डल काशी की संयुक्त पत्रकार वार्ता के माध्यम से उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

बिजली विभाग के ‘स्मार्ट’ उत्पीड़न से परेशान व्यापारी कोषाध्यक्ष अनिल बिंद ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर की रीडिंग और बिलिंग असामान्य रूप से तेज है। शिकायत करने पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबरन प्रीपेड मीटर हटाकर पोस्टपेड मीटर थोपे जा रहे हैं और बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई और मंदी के इस दौर में छोटा व्यापारी पहले ही परेशान है, ऊपर से बिजली विभाग का यह उत्पीड़न बर्दाश्त के बाहर है।

प्रेस वार्ता का सफल संचालन लहुराबीर में आयोजित इस महत्वपूर्ण उद्योग व्यापार मण्डल काशी की संयुक्त पत्रकार वार्ता में पत्रकारों और छायाकारों का स्वागत मण्डल के मंत्री व पूर्वांचल विकास मंच के कार्यवाहक अध्यक्ष किशन शर्मा और उपाध्यक्ष अतीक खान सोनू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *