वाराणसी। उत्तर प्रदेश की वाराणसी पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीर है, इसकी एक ताजा मिसाल कैंट थाना क्षेत्र में देखने को मिली है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कार्रवाई करते हुए, कैंट पुलिस ने ऑटो में जा रही महिला पर भद्दी टिप्पणी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने इस शर्मनाक हरकत में इस्तेमाल की गई बाइक को भी सीज कर दिया है। सोशल मीडिया (X/Twitter) पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यह बड़ी सफलता हासिल की है।

क्या है पूरा मामला? (X/Twitter पर वायरल हुआ था वीडियो) – घटनाक्रम के अनुसार, बीती 7 मई 2026 की भोर में एक महिला ऑटो से कहीं जा रही थी। तभी कुछ बाइक सवार युवक उस ऑटो का पीछा करने लगे और महिला पर अश्लील टिप्पणियां (Casting Comments) करने लगे।

महिला ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होते ही वरुणा जोन मीडिया सेल ने इसका संज्ञान लिया। पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त (कैंट) के निर्देश पर थाना कैंट प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस की जाल में फंसे ‘स्ट्रीट रोमियो’ – महिला से संपर्क कर घटना स्थल की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया। 12 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोलघर चौराहा (कचहरी) के पास से दो अभियुक्तों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: आलोक मिश्रा: (उम्र 21 वर्ष), निवासी- रमदत्तपुर, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, वाराणसी। आशुतोष सिंह: (उम्र 22 वर्ष), निवासी- महामालपुर, कच्छवां, मिर्जापुर।

बाइक सीज और कड़ी विधिक कार्रवाई – कैंट पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को धारा 207 MV एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस अब इन अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। वाराणसी पुलिस का यह एक्शन शहर में मनचलों और अपराधियों के लिए एक सख्त चेतावनी है कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र के साथ उप-निरीक्षक अभिषेक सिंह, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, अमित कुमार और कमल भारती शामिल रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *