वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत वाराणसी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने व्यापारी की दुकान से भारी मात्रा में मखाना, काजू, लौंग और इलायची चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले एक सर्राफ/दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है। डीसीपी काशी जोन के निर्देशन, एडीसीपी काशी जोन के पर्यवेक्षण और एसीपी कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या है चोरी की पूरी घटना? = मामला 10 अगस्त 2026 का है, जब पीड़ित व्यापारी अजय कुमार शर्मा की तहरीर पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 201/2026 (धारा 306 बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दुकान में काम करने वाला कर्मचारी विशाल खरवार ही अपने साथियों के साथ मिलकर माल साफ कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों और चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारी के गोदाम से सारा सामान बरामद कर लिया।

पूछताछ में खुला चोरी का तरीका = वाराणसी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई के दौरान हुई पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि : कर्मचारी विशाल खरवार दुकान से सामान चोरी करके रवि जायसवाल को सौंप देता था। रवि जायसवाल सारा माल पिकअप गाड़ी में लोड करवाता था। अभिजीत कुमार उस पिकअप को सिगरा स्थित शंभू नाथ केशरी के कटरे (गोदाम) में पहुंचाता था। शंभू नाथ केशरी से मिलने वाले पैसों को तीनों आपस में बांट लेते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण = विशाल खरवार (उम्र 22 वर्ष) – निवासी पढ़ाव भोजपुर, थाना मुगलसराय, चंदौली (दुकान कर्मचारी/मुख्य आरोपी), अभिजीत कुमार (उम्र 22 वर्ष) – निवासी पढ़ाव रतनपुर, थाना मुगलसराय, चंदौली, रवि जायसवाल (उम्र 18 वर्ष) – निवासी भोजपुर पढ़ाव, थाना मुगलसराय, चंदौली, शंभू नाथ केशरी (उम्र 45 वर्ष) – निवासी एल 5/25 सिगरा, वाराणसी (चोरी का माल खरीदने वाला व्यापारी)।
बरामद सामान की सूची = वाराणसी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई के दौरान मच्छोदरी पार्क और आरोपी के गोदाम से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया : मखाना: परी ब्रांड अंकित 3 सफेद बोरों में कुल 22.257 किग्रा मखाना + 2.130 किग्रा खुला मखाना, काजू: सीलबंद 4 बाल्टियां (W-320 स्टीकर) – कुल वजन 42.800 किग्रा, लौंग: Fine Super Delux व JMI कंपनी के कार्टून – कुल वजन 22.715 किग्रा, किशमिश: ब्लू डायमंड व एन बी कंपनी – कुल 21.15 किग्रा, अन्य मसाले: गरी पाउडर (5.400 किग्रा), छोटी/बड़ी इलायची, जावित्री (1.470 किग्रा), और नारियल पाउडर।
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह, उप निरीक्षक राहुल गुप्ता, कांस्टेबल विकेश कुमार, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, महिला कांस्टेबल मधु मिश्रा थाना कोतवाली शामिल रहे।



