वाराणसी (बीएम ब्रेकिंग न्यूज): वाराणसी कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में सिगरा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया अभियुक्त कई थानों का शातिर अपराधी बताया जा रहा है।

NER ग्राउंड के पास से हुई गिरफ्तारी = थाना सिगरा पुलिस को सूचना मिली थी कि मु0अ0सं0 0333/2026 (धारा 305(a), 317(2) भारतीय न्याय संहिता) से संबंधित वांछित आरोपी क्षेत्र में ही मौजूद है। सटीक घेराबंदी करते हुए दिनांक 27 जुलाई 2026 को सिगरा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण : नाम व उर्फ: अंकित कन्नौजिया उर्फ खली पिता का नाम: रामदरश पता: मकान नंबर D 59/288, महादेव नगर कालोनी, माधोपुर, थाना सिगरा, जनपद वाराणसी उम्र: लगभग 22 वर्ष गिरफ्तारी का स्थान: एन.ई.आर. (NER) ग्राउंड के पास, थाना सिगरा क्षेत्र।

अभियुक्त के पास से चोरी का सामान बरामद = सिगरा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किए जाने के बाद जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के पास से निम्नलिखित वस्तुएं जब्त की हैं : 01 अदद Redmi (5G) मोबाइल फोन एंड्रॉइड (मु0अ0सं0 0333/2026 से संबंधित) 250 रुपये नकद

16 मुकदमों का लंबा आपराधिक इतिहास = पुलिस जांच में सामने आया है कि 22 वर्षीय अंकित कन्नौजिया उर्फ खली एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ वाराणसी के विभिन्न थानों (लक्सा, चितईपुर, भेलूपुर, सिगरा, कैंट, लालपुर/पाण्डेयपुर) में चोरी, रंगदारी और मारपीट के दर्जनों मामले दर्ज हैं।

    क्र0सं0मुकदमा अपराध संख्याधाराएंसंबंधित थाना / जनपद
    1.0039/2022379, 411, 414 भा0द0वि0थाना लक्सा
    2.0042/2022379, 411, 414 भा0द0वि0थाना लक्सा
    3.0043/2022379, 411, 414 भा0द0वि0थाना लक्सा
    4.0049/2022379, 411, 414 भा0द0वि0थाना लक्सा
    5.0052/202241, 411, 414 भा0द0वि0थाना लक्सा
    6.0078/2022379, 411, 414 भा0द0वि0थाना चितईपुर
    7.0262/2022379, 411, 414 भा0द0वि0थाना भेलूपुर
    8.0437/2022323, 336 भा0द0वि0थाना सिगरा
    9.0488/2023392, 411 भा0द0वि0थाना कैंट
    10.0169/2024457, 380, 411, 413 भा0द0वि0थाना सिगरा
    11.0237/2024380 भा0द0वि0थाना भेलूपुर
    12.0325/2024303(2), 317(2), 317(4) BNSथाना सिगरा
    13.0233/2025304(2), 317(2) BNSथाना लालपुर/पाण्डेयपुर
    14.0312/2026115(2), 352, 351(2), 127(2) BNSथाना सिगरा
    15.0329/2026115(2), 351(2), 352 BNSथाना सिगरा
    16.0333/2026305(a), 317(2) BNSथाना सिगरा

    गिरफ़्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शिवाकांत मिश्र प्रभारी निरीक्षक, उ0नि0 भृगुपति त्रिपाठी (चौकी प्रभारी नगर निगम, उ0नि0 अंकित कुमार राय, उ0नि0 अभय कुमार गुप्ता, हे0का0 मनोज कुमार राय, रि0का0 शिवम कुमार, रि0का0 मनीष कुमार थाना सिगरा शामिल रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *