वाराणसी: बैडमिंटन क्लब बनारस द्वारा एक भव्य इंटर क्लब मीट का सफल आयोजन किया गया। यह विशेष कार्यक्रम राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री देवेश जी के सौजन्य से संपन्न हुआ। इस आयोजन में वाराणसी और आसपास के विभिन्न प्रसिद्ध क्लबों के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय तथा वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। बैडमिंटन क्लब बनारस के इस मंच पर खेल भावना, आपसी सौहार्द और एकता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलम सिंह का हुआ विशेष सम्मान = कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य चैंपियन बनने वाली अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी नीलम सिंह रहीं। उनके इस उत्कृष्ट और ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए आर. एन. सरकार ‘बाला जी’ द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

देवेश जी के समर्पण और आतिथ्य की हुई सराहना = इंटर क्लब मीट के दौरान उपस्थित सभी खिलाड़ियों एवं गणमान्य अतिथियों ने आयोजनकर्ता श्री देवेश के खेलों के प्रति समर्पण की मुक्त कंठ से सराहना की। श्री देवेश द्वारा किए गए उत्कृष्ट आतिथ्य और सुव्यवस्थित प्रबंध की सभी ने दिल से प्रशंसा की।

खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की अनोखी पहल = बैडमिंटन क्लब बनारस का यह इंटर क्लब मीट केवल एक खेल प्रतियोगिता ही नहीं, बल्कि खेल प्रतिभाओं के सम्मान, आपसी सहयोग और बनारस में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक यादगार एवं प्रेरणादायक मील का पत्थर साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *