वाराणसी। धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में अपराधियों और सटोरियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला वाराणसी जनपद के भेलूपुर थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है, जहाँ भेलूपुर में सट्टा जुआ का अवैध कारोबार चरम पर है। वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के सख्त आदेशों और दावों को ठेंगा दिखाते हुए कुछ रसूखदार सट्टा संचालक सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

इन प्रमुख इलाकों में सज रही है सट्टे की महफिल = स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भेलूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निम्नलिखित प्रमुख चौराहों और इलाकों को सटोरियों ने खोजवां पोखरा, शिवाला पार्क, गुरूधाम चौराहा को अपना सेफ जोन बना लिया है।

इन जगहों पर खोजवां निवासी राधे यादव और सद्दाम नामक व्यक्तियों द्वारा खुलेआम भेलूपुर में सट्टा जुआ का खेल संचालित करवाया जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस अवैध धंधे से क्षेत्रीय थाने की पुलिस पूरी तरह अनभिज्ञ बनी हुई है, या यूँ कहें कि जानबूझकर अनजान बनने का नाटक कर रही है।

SOG टीम भी साबित हो रही नाकाम! = बताते चलें कि वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के द्वारा शहर में चल रहे अनैतिक, अवैध और असामाजिक कार्यों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिये विशेष एसओजी (SOG) टीम का गठन किया गया है। लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है।

यदि वर्तमान स्थिति को देखा जाये तो भेलूपुर में सट्टा जुआ के इन सिंडिकेट्स और संचालकों पर लगाम लगाने में वाराणसी की भेलूपुर पुलिस और कमिश्नर की तेजतर्रार एसओजी टीम पूरी तरह असमर्थ नजर आ रही है। पुलिस की इस सुस्ती के कारण क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश है और युवाओं का भविष्य अंधकार में डूब रहा है।

बड़ा सवाल: आखिर इन सट्टा संचालकों (राधे यादव और सद्दाम) पर क्षेत्रीय पुलिस और आला अधिकारी कब तक कार्रवाई करते हैं, यह तो फिलहाल भविष्य के गर्भ में है।

इस काले कारोबार के पीछे किसका संरक्षण है और इसके तार कहाँ-कहाँ जुड़े हैं, इसे लेकर बीएम ब्रेकिंग न्यूज (bmbreakingnews.com) की खोजी पड़ताल लगातार जारी है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *