वाराणसी: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और पैदल यात्रियों की राह आसान बनाने के लिए वाराणसी पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में लहुराबीर और आस-पास के प्रमुख इलाकों में सघन अतिक्रमण अभियान चलाकर अवैध कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई।

लहुराबीर से पिशाच मोचन तक पैदल गस्त – शनिवार को प्रभारी निरीक्षक चेतगंज मय हमराह पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे। पुलिस टीम ने लहुराबीर चौराहे से लेकर वनिता पब्लिक स्कूल तिराहा, कबाड़ मंडी, पिशाच मोचन तिराहा और डीसीएम तिराहा होते हुए पुनः लहुराबीर तक व्यापक पैदल गस्त की। इस दौरान सड़क के किनारे अवैध रूप से लगाई गई दुकानों और बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ सघन अतिक्रमण अभियान चलाकर उन्हें हटाया गया।

अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप – जब प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ क्षेत्र में निकले, तो सघन अतिक्रमण अभियान को देखकर पटरी दुकानदारों और अवैध पार्किंग करने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़कों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि इससे यातायात बाधित होता है और आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

BM Breaking News की रिपोर्ट: इस सघन अतिक्रमण अभियान का मुख्य उद्देश्य वनिता पब्लिक स्कूल और पिशाच मोचन जैसे व्यस्त इलाकों में यातायात को सुगम बनाना है।

सिर्फ अतिक्रमण हटाना ही नहीं, बल्कि सुरक्षा का माहौल पैदा करने के लिए भी प्रभारी निरीक्षक चेतगंज ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त की। पुलिस टीम ने स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों से संवाद किया और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की। डीसीएम तिराहा और कबाड़ मंडी जैसे संवेदनशील व्यापारिक क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी से नागरिकों ने राहत महसूस की।

वाराणसी पुलिस का कहना है कि यह सघन अतिक्रमण अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा ताकि शहर की सड़कों को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *