वाराणसी। पवित्र नगरी काशी में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और आगामी त्योहारों व परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमा पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। आज दिनांक 19 जून 2026 को पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, आगामी मुहर्रम पर्व एवं नीट परीक्षा की तैयारियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा करते हुए निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
कैम्प कार्यालय में आयोजित इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कमिश्नरेट के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जहां पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विवेचना एवं अपराध नियंत्रण: 60 और 90 दिन का कड़ा नियम = बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए लंबित मुकदमों के निस्तारण पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया।
- समय सीमा तय: सामान्य अपराधों की विवेचना 60 दिवस तथा जघन्य अपराधों की विवेचना 90 दिवस के भीतर हर हाल में पूर्ण करनी होगी। यह नियम राजपत्रित अधिकारियों पर भी समान रूप से लागू रहेगा।
- कमजोर वर्गों को न्याय: अनुसूचित जाति/जनजाति (SC-ST) और दहेज हत्या के मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतते हुए समयबद्ध और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं।
- मल्टी-लेवल मॉनिटरिंग: अब प्रत्येक डीसीपी (DCP) अपने अधीनस्थ जोन की विवेचनाओं की साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही गैंगस्टर एक्ट की जांच को अधिकतम दो महीने में निपटाने और अपराधियों पर एनएसए (NSA), गुंडा एक्ट व गैंगस्टर के तहत त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है।
- प्रभावी नाइट पेट्रोलिंग: चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रात्रि गश्त को और मजबूत किया जाएगा, जिसका राजपत्रित अधिकारी खुद औचक निरीक्षण करेंगे।
आगामी मुहर्रम पर्व के दौरान शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को जमीन पर उतरने का आदेश दिया है।
सुरक्षा मंत्र: सभी उच्चाधिकारी खुद उन मार्गों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण करेंगे जहाँ से पारंपरिक जुलूस और ताजिया निकलने हैं।
सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए संवेदनशील इलाकों में रूफटॉप ड्यूटी (छतों पर पुलिस की तैनाती) अनिवार्य की गई है, साथ ही ड्रोन कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। जुलूस के रास्तों से हर तरह का अतिक्रमण तत्काल हटाने और त्योहार रजिस्टर का सत्यापन करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
नीट परीक्षा-2026 को लेकर विशेष अलर्ट = आगामी नीट परीक्षा (NEET Exam 2026) को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए वाराणसी पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था बैठक में नीट परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़े सुरक्षा घेरे और सुचारु ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि परीक्षार्थियों या उनके अभिभावकों को जाम से न जूझना पड़े। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक खबरें फैलाने वाले तत्वों पर एलआईयू और साइबर सेल को चौबीसों घंटे पैनी नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद = वाराणसी कमिश्नरेट की इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण मौजूद रहे।




