वाराणसी में सारनाथ पुलिस की बड़ी सफलता, अपहृता को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को दबोचा

वाराणसी। सारनाथ पुलिस अपहृता बरामद अभियान के तहत कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सारनाथ पुलिस ने एक 15 वर्षीय अपहृता किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए मामले के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सारनाथ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी एवं संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता = सारनाथ पुलिस अपहृता बरामद अभियान के दौरान थाना सारनाथ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले का नामजद आरोपी सारनाथ रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रकाश उर्फ ओम प्रकाश प्रजापति (20 वर्ष), निवासी रसूलगढ़, थाना सारनाथ, वाराणसी को 11 जुलाई 2026 को शाम 7:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपहृत 15 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को राहत पहुंचाई।

क्या है पूरा मामला? = पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को पीड़िता के परिजनों ने थाना सारनाथ में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। शिकायत के आधार पर थाना सारनाथ में मु0अ0सं0-0137/2026 के तहत धारा 87 एवं 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अनुज कुमार द्वारा की जा रही थी। तेजी से कार्रवाई करते हुए सारनाथ पुलिस अपहृता बरामद अभियान के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया।

सारनाथ पुलिस अपहृता बरामद मामले में आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस सफल अभियान में थाना सारनाथ पुलिस की थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अनुज कुमार, कांस्टेबल पुरुषोत्तम मिश्रा, महिला कांस्टेबल सुप्रिया पाण्डेय, महिला कांस्टेबल पिंकी गोड़ महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने कहा कि सारनाथ पुलिस अपहृता बरामद जैसी त्वरित कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश है। पुलिस भविष्य में भी महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *