वाराणसी में लंका, चौक पुलिस और SOG टीम के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए 2 शातिर लुटेरे। कब्जे से 4 किलो चांदी, नगदी और हथियार बरामद। पढ़ें पूरी खबर।
वाराणसी कमिश्नरेट में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चौक, थाना लंका और एसओजी (SOG) कमिश्नरेट वाराणसी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर ज्वेलर्स लूट कांड के दो शातिर अभियुक्तों को दबोच लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में लूटी गई चांदी, नगदी और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
लौटूबीर पुलिया के पास मुठभेड़ और गिरफ्तारी = पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक, लंका और एसओजी की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चेकिंग कर रही थी। 4 अगस्त 2026 को तड़के समय लगभग 00:40 बजे भेलूपुर से लंका की ओर भाग रहे संदिग्ध बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया। लौटूबीर पुलिया से आगे सर्विस रोड के पास घेरने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी घायल हो गए।

मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण = मोहम्मद अली उर्फ शाबिर हसन (उम्र 55 वर्ष) – निवासी रायसेन, हाल पता अमना कॉलोनी, करोध, भोपाल (मध्य प्रदेश)। माशाअल्लाह (उम्र 40 वर्ष) – निवासी पिपारिया, थाना पंचमढ़ी रोड, जिला नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश)।
बरामदगी का विवरण = पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों के कब्जे से निम्नलिखित सामान 4 किलो चांदी (4 बटिया), 15,020 रुपये नगद, 02 अदद अवैध तमंचा (0.315 बोर), 04 अदद जिंदा कारतूस एवं 03 अदद खोखा कारतूस (0.315 बोर) बरामद किया है।
सुड़िया ज्वेलर्स लूट कांड से जुड़ा है मामला = यह पूरी घटना 17 जुलाई 2026 को थाना चौक क्षेत्र के गोविंदपुरा मोड़ के पास हुई थी। हेमा ज्वेलर्स (सुड़िया) के कर्मचारियों से अज्ञात बदमाशों ने लगभग 27 किलो 327 ग्राम चांदी की बटिया लूट ली थी। इस संबंध में थाना चौक पर मु0अ0सं0-125/2026 दर्ज कर तफ्तीश की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए इन दोनों अभियुक्तों के पास से लूटी गई चांदी का एक हिस्सा बरामद हुआ है।
अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास = पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद अली उर्फ शाबिर हसन और माशाअल्लाह का अंतरराज्यीय आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ वाराणसी के अलावा जयपुर (राजस्थान) और दिल्ली के करोल बाग व प्रसाद नगर थानों में चोरी, धोखाधड़ी, और अमानत में खयानत जैसी गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस टीम द्वारा दोनों घायल अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



