वाराणसी (BM Breaking News Desk): धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी वाराणसी में अपराध पर लगाम लगाने और अवैध गतिविधियों को ध्वस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में वाराणसी के थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विशेश्वरगंज में जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कारोबारियों और जुआरियों में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम, चोरी व लूट की घटनाओं के सफल अनावरण तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में कमिश्ररेट वाराणसी की थाना कोतवाली पुलिस को यह बड़ी सफलता हासिल हुई है।

कूड़ा खाने के पीछे चल रहा था जुआ, पुलिस ने मारा छापा = दिनांक 29 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित गुड़ मण्डी, विशेश्वरगंज में कूड़ा खाने के पीछे कुछ लोगों द्वारा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने की गोपनीय सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी की। पुलिस टीम ने मौके से विशेश्वरगंज में जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार कर लिए। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से मालफड़ के 2000/- रुपये और जामा तलाशी के 3010/- रुपये (कुल 5010 रुपये नगद) तथा 52 अदद ताश के पत्ते बरामद हुए।
मुकदमा दर्ज कर शुरू हुई वैधानिक कार्रवाई = मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 212/2026, धारा- 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: आनन्द यादव पुत्र दारु उर्फ दाऊ लाल यादव (उम्र 32 वर्ष), निवासी: के 46/53 हरतीरथ, थाना कोतवाली, वाराणसी। अजय शर्मा पुत्र लक्ष्मी उर्फ लक्षमण शर्मा (उम्र 20 वर्ष), निवासी: के 47/288 कतुआपुरा, थाना कोतवाली, वाराणसी। राज कनौजिया उर्फ राजकुमार पुत्र लक्ष्मण कनौजिया (उम्र 32 वर्ष), निवासी: हनुमान फाटक, थाना आदमपुर, वाराणसी। गौरव यादव पुत्र विनोद यादव (उम्र 25 वर्ष), निवासी: ए 38/59 कज्जाकपुरा, थाना आदमपुर, वाराणसी। सन्दीप यादव पुत्र मदन लाल यादव (उम्र 35 वर्ष), निवासी: के 28/57 गोविन्द जी नायक लेन, थाना कोतवाली, वाराणसी। हिमांशु यादव पुत्र महावीर यादव (उम्र 28 वर्ष), निवासी: कांशीराम आवास इंद्रपुर ब्लाक नं 77 रुम नं 3, थाना शिवपुर, वाराणसी। बिसनु यादव पुत्र बचाऊ लाल यादव (उम्र 30 वर्ष), निवासी: के 58/88 नवापुरा, थाना कोतवाली, वाराणसी।
बरामदगी का विवरण: मालफड़ से बरामद: ₹ 2,000/-, जामा तलाशी से बरामद: ₹ 3,010/-, कुल नगदी: ₹ 5,010/-, अन्य सामग्री: 52 अदद ताश के पत्ते
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक: दयाशंकर सिंह, उप निरीक्षक: हिमांशु कुमार, हेड कांस्टेबल: सन्तोष राय, कांस्टेबल: अरुण कुमार व्यास, रिक्वायरमेंट कांस्टेबल: अरुण कुमार, रिक्वायरमेंट कांस्टेबल: महेन्द्र यादव, कांस्टेबल: अभिषेक कुमार, रिक्वायरमेंट कांस्टेबल: पुष्पराज यादव शामिल रहे।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की भूरि-भूरि सराहना की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध और असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियानों के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


