वाराणसी। वाराणसी कमिश्नरेट में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार, काशी जोन के वरिष्ठ अधिकारियों और सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है।
भारत पेट्रोल पंप के पीछे से हुई गिरफ्तारी = थाना सिगरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों और अवैध गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0264/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित आरोपी को दिनांक 22 जून 2026 को भारत पेट्रोल पंप के पीछे स्थित एक गुमटी से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण : नाम: सत्यनारायण चौरसिया (पुत्र छट्ठूलाल), निवासी: म.न. सी 06/75, चौसठवां, थाना चेतगंज, जनपद वाराणसी।
पुलिस ने जब मौके पर मुस्तैदी दिखाते हुए तलाशी ली, तो अभियुक्त के कब्जे से अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। बरामदगी का विवरण: कुल 101 केन और बोतल (कुल मात्रा लगभग 37.395 लीटर) अवैध शराब। इस बड़ी बरामदगी के बाद थाना सिगरा पुलिस द्वारा अभियुक्त गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने और अवैध शराब माफियाओं पर नकेल कसने में सिगरा थाने के इन जांबाज पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही : शिवाकान्त मिश्रा (प्रभारी निरीक्षक, थाना सिगरा), उ0नि0 प्रशान्त कुमार बन्धु, हे0का0 जितेन्द्र सिंह, का0 मृत्युंजय, का0 गोविन्द, का0 कर्मजीत यादव शामिल रहे।




