वाराणसी सिगरा पुलिस और एंटी रोमियो टीम ने कैंट रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले 4 मनचलों और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर।
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में वाराणसी सिगरा पुलिस और एंटी रोमियो टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाराणसी पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत, कैंट रेलवे स्टेशन के सामने से महिलाओं को परेशान करने वाले आरोपियों को दबोचा गया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन और सहायक पुलिस आयुक्त के कुशल मार्गदर्शन व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम वाराणसी द्वारा अंजाम दी गई।
सादे कपड़ों में पहुंची एंटी रोमियो टीम वाराणसी = पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पिलर नंबर 57-60 के पास कुछ लड़के वहां से गुजरने वाली महिलाओं और राहगीरों पर अश्लील इशारे कर रहे हैं और उन्हें परेशान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वाराणसी सिगरा पुलिस के प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर एंटी रोमियो टीम को सादे कपड़ों (सिविल ड्रेस) में तुरंत मौके पर रवाना किया गया। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने जनता से मिली जानकारी को सही पाया और घेराबंदी करके 4 पुरुष आरोपियों और 2 महिलाओं को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, मौके पर मौजूद 4 अन्य युवकों को उनके परिजनों को बुलाकर कड़ी चेतावनी के बाद सुपुर्द कर दिया गया।

पकड़े गए अभियुक्तों का विवरण = वाराणसी सिगरा पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के तहत मुकदमा संख्या 0311/2026 दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार पुरुष अभियुक्त : आदित्य निषाद (उम्र 24 वर्ष) – निवासी: ग्राम तिरो, थाना व जनपद चन्दौली। मोहम्मद रियासत (उम्र 45 वर्ष) – निवासी: ग्राम बेलौडी, थाना मोहनिया, जनपद भभुआ (बिहार)। दीपक बेनवंशी (उम्र 37 वर्ष) – निवासी: ग्राम पुरैव, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर। मोहम्मद शरफराज शाह (उम्र 34 वर्ष) – निवासी: ग्राम लखना, थाना बरही, जनपद हजारीबाग (झारखण्ड)। गिरफ्तार महिला अभियुक्त (पहचान सुरक्षित) : जीविका देवी (काल्पनिक नाम, उम्र 36 वर्ष) – निवासी: पड़ाव बहादुरपुर, थाना मुगलसराय, चन्दौली। राधिका देवी (काल्पनिक नाम, उम्र 40 वर्ष) – निवासी: मुगलसराय, जनपद चन्दौली।
चेतावनी देकर छोड़े गए युवक = इसके अलावा एंटी रोमियो टीम वाराणसी ने मौके से 4 अन्य युवकों को भी पकड़ा था, जिन्हें दोबारा ऐसी गलती न करने की हिदायत और परिजनों को बुलाकर चेतावनी पत्र देकर छोड़ा गया : रंजीत कुमार (उम्र 30 वर्ष, बिहार), सुशील कुमार गोंड (उम्र 30 वर्ष, बिहार), अंकित उपाध्याय (उम्र 25 वर्ष, मध्य प्रदेश), धनन्जय पटेल (उम्र 28 वर्ष, रोहनिया, वाराणसी) शामिल रहे।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई को अंजाम देने में सिगरा पुलिस की महिला विंग और एंटी रोमियो टीम में म0उ0नि0 काजोल सिंह (प्रभारी, एंटी रोमियो टीम), म0उ0नि0 डाली साहू, म0का0 रीमा, म0का0 ऋतंभरा यादव, रि0म0का0 काजल, रि0म0का0 निक्की राय, रि0का0 अभिषेक शर्मा, रि0का0 शुभम शामिल रही।
वाराणसी सिगरा पुलिस की इस मुस्तैदी से स्थानीय जनता और महिला यात्रियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस प्रशासन का साफ कहना है कि छेड़खानी और महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।



