वाराणसी: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर, काशी जोन के पुलिस उपायुक्त और अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में थाना सिगरा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर वाहन चोर को दबोच लिया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जो वाराणसी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चुराई गई थीं।
लहरतारा क्रॉसिंग के पास से हुई गिरफ्तारी = थाना सिगरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज और प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। 19 जुलाई 2026 को थाना सिगरा पुलिस ने लहरतारा क्रॉसिंग के बगल में खाली जगह से अभियुक्त दिनेश कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण : नाम: दिनेश कुमार वर्मा (उम्र करीब 30 वर्ष), पिता का नाम: कैलाश नाथ वर्मा, निवासी: ग्राम मझवा, थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर।

नगर निगम मुख्यालय के सामने से चोरी हुई थी बाइक = इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब 30 अप्रैल 2026 को नगर निगम वाराणसी में तैनात एक कनिष्ठ लिपिक ने थाना सिगरा पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि 25 अप्रैल 2026 को उन्होंने रोज़ की तरह नगर निगम मुख्यालय के गेट (शहीद उद्यान के पास) अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक (UP 52 AK 1286) खड़ी की थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद जब वह बाहर आए तो बाइक गायब थी। नगर निगम के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि दोपहर करीब 02:18 बजे एक अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गया था। इस संबंध में थाना सिगरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण = थाना सिगरा पुलिस द्वारा शातिर चोर दिनेश कुमार वर्मा की निशानदेही पर कुल 4 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है : UP 52 AK 1286 – सुपर स्प्लेंडर, काला रंग (थाना सिगरा से चोरी), UP 65 FA 0432 – हीरो स्प्लेंडर प्लस (थाना भेलूपुर से चोरी), UP 65 EE 6184 – स्प्लेंडर प्लस, काला रंग (थाना भेलूपुर से चोरी), UP 62 BZ 1052 – स्प्लेंडर प्लस, काला रंग (थाना लंका से चोरी)
अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास = गिरफ्तार किया गया आरोपी दिनेश कुमार वर्मा कोई नौसिखिया नहीं, बल्कि एक पेशेवर और शातिर अपराधी है। थाना सिगरा पुलिस के अनुसार, इसके खिलाफ वाराणसी के सिगरा, भेलूपुर, लंका और भदोही के औराई थाने में गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 9 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
| क्र.सं. | मुकदमा अपराध संख्या | संबंधित धाराएं (BNS / गैंगस्टर एक्ट) | थाना / जनपद |
| 1 | 0077/2025 | 303(2), 317(2) | सिगरा, वाराणसी |
| 2 | 0080/2025 | 303(2), 317(2), 317(4), 317(5), 345(3) | भेलूपुर, वाराणसी |
| 3 | 0107/2025 | 303(2), 317(2), 317(4) | लंका, वाराणसी |
| 4 | 0220/2025 | 317(2), 317(4), 317(5), 318(4), 319(2) आदि | औराई, भदोही |
| 5 | 0362/2025 | 3(1) उ०प्र० गिरोहबन्द अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) | औराई, भदोही |
| 6 | 0160/2026 | 303(2), 317(2), 317(4), 317(5) | सिगरा, वाराणसी |
| 7 | 0348/2026 | 303(2), 317(2) | भेलूपुर, वाराणसी |
| 8 | 0348/2026 | 303(2), 317(2) | लंका, वाराणसी |
| 9 | 0368/2026 | 303(2), 317(2) | भेलूपुर, वाराणसी |
इस गिरफ़्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक, उ0नि0 विकास सिंह चौकी प्रभारी रोडवेज, उ0नि0 सुधीर कुमार अग्रहरि, उ0नि0 दुर्गा प्रसाद, हे0कां0 प्रेम कुमार द्विवेदी, जितेन्द्र कुमार सिंह, संतोष कुमार, जितेन्द्र सिंह, ब्रम्हदेव सिंह, कास्टेबल अश्वनी सिंह (सर्विलांस सेल) और मृत्युन्जय सिंह थाना सिगरा शामिल रहे।
फिलहाल थाना सिगरा पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की काफी सराहना की है।



