वाराणसी कमिश्नरेट में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर बिना परमिट और अवैध रूप से चल रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ सिगरा थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

कैंट स्टेशन के सामने चेकिंग के दौरान कार्रवाई = थाना सिगरा पुलिस टीम ने कैंट रेलवे स्टेशन के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना वैध परमिट के सड़कों पर फर्राटा भर रहे और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम लगाकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे 4 वाहनों को रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों वाहनों को सीज कर दिया। सीज किए गए वाहनों का विवरण = UP 65 NT 5341, UP 65 PT 0259, UP 65 KT 7092, UP 65 PT 4256

नियम तोड़ने वालों पर जारी रहेगा शिकंजा = शहर में अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही वाहनों में लगे तीव्र ध्वनि के साउंड सिस्टम से आम जनता और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाराणसी पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और अवैध रूप से वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का सख्त अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *